हरेली बर्ड फेस्टिवल में 211 पक्षी प्रजातियों का दस्तावेजीकरण

पर्यावरण, प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के तैंतीस जिलों में चौदह से सोलह अगस्त तक ‘‘हरेली बर्ड फेस्टिवल’’ का आयोजन किया गया। इस अभियान में एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रदेशभर में पैंतीस ‘‘बर्ड वॉक’’ आयोजित किए गए। तीन दिनों में नौ सौ चौव्वन ई-बर्ड चेकलिस्ट के जरिए दो सौ ग्यारह पक्षी प्रजातियों का दस्तावेजीकरण किया गया।
हरेली बर्ड फेस्टिवल का उद्देश्य केवल पक्षियों की गणना करना ही नहीं, बल्कि नागरिक विज्ञान के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पक्षी विविधता का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण करना था।