राज्य

हरिद्धार को जल्द एक और मेडिकल कॉलेज की सौगात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हरिद्धार को जल्द एक और मेडिकल कॉलेज की सौगात

13 अक्तूबर 2026, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में जल्द ही एक और मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि नया कॉलेज कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इसके लिए 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईएसआई मेडिकल कॉलेज शुरू होने से हरिद्वार जिले में न केवल मेडिकल शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि आम लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।