व्यापार

हरियाणा में आज दूध सप्लाई बंद का ऐलान:किसान मिल्क प्लांट घेरेंगे, गांव-गांव मुनादी करवाई, बेचने वालों पर ₹51 हजार जुर्माना; पंजाब-राजस्थान तक असर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हरियाणा में आज दूध सप्लाई बंद का ऐलान:किसान मिल्क प्लांट घेरेंगे, गांव-गांव मुनादी करवाई, बेचने वालों पर ₹51 हजार जुर्माना; पंजाब-राजस्थान तक असर

हरियाणा में दूध के रेट बढ़ाने को लेकर आज से तीन दिन सप्लाई बंद रखने का ऐलान किया गया है। किसान और पशुपालकों ने एकजुट होकर 1 से 3 अक्टूबर तक हड़ताल का फैसला लिया है। सिरसा मिल्क प्लांट से बाहर जाने वाली दूध की सप्लाई रोकने के लिए किसानों ने आज धरने की कॉल दी है। इसके लिए गांव-गांव कमेटियां बनाकर मुनादी करवाई गई है।

किसान संगठन के नेताओं का कहना है कि इस दौरान दूध की सप्लाई करने वालों पर 51 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। किसानों का कहना है कि भैंस के दूध के रेट 100 रुपए प्रति लीटर किए जाए। उन्हें राजस्थान और पंजाब के किसान-पशुपालकों से भी समर्थन मिला है। हालांकि, हिसार के किसान इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे।

पढ़िए, दूध हड़ताल को लेकर क्या फैसले हुए सप्लाई के लिए गाड़ी भेजना मजबूरी सिरसा जिले के वीटा मिल्क प्लांट जोन नंबर-1 के निदेशक प्रतिनिधि विनोद कुमार ने कहा कि वीटा सहकारी समिति है। इसे बंद करने या दूध की सप्लाई रोकने के संबंध में अधिकारियों की ओर से कोई लिखित आदेश नहीं मिला है। ऐसे में वीटा दूध खरीदने और सप्लाई के लिए गाड़ी भेजना जारी रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि गाड़ी सोसाइटी या डेयरी पर जाएगी। वहां दूध उपलब्ध होगा तो लिया जाएगा। अगर कोई डेयरी संचालक दूध की बिक्री नहीं करेगा तो गाड़ी खाली लौट आएगी। दूध देना या नहीं देना दूध विक्रेताओं का अपना फैसला है। CEO बोले- प्रशासन को अवगत कराया सिरसा वीटा प्लांट के सीईओ दिनेश मेहता ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि फिलहाल दूध की सप्लाई सामान्य रूप से आ रही है।

गुरुवार सुबह स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हमने प्रशासन को लेटर लिखकर पूरे मामले से अवगत करा दिया है, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। ------------ ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा में 3 दिन नहीं होगी दूध की सप्लाई:पशुपालक बोले-पंजाब, राजस्थान भी नहीं भेजेंगे, रेट बढ़ाए सरकार; वीटा पाउडर मिल्क की तैयारी में आने वाले दिनों में हरियाणा में दूध की किल्लत हो सकती है।

दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर किसान और पशुपालक सरकार पर दबाव बना रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।