हासिरानी रथ की नॉमिनेशन रैली में शामिल हुए हुए शुभेंदु अधिकारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 15, नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से BJP की उम्मीदवार हासीरानी रथ की नॉमिनेशन रैली में शामिल हुए। हासीरानी रथ, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पूर्व निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मां हैं। 6 मई की रात मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के कारण खाली हुई है। विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि एक विधायक के तौर पर वह केवल एक सीट का प्रतिनिधित्व कर सकते थे।
फोटो- मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और बीजेपी प्रत्याशी हासीरानी रथसोर्स- एक्स (BJP4Bengal)
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
हिंसा का कोई समाधान नहीं, यह केवल दर्द और विभाजन बढ़ाती है। जब संघर्ष हो, तो संवाद और कानूनी रास्ते अपनाएँ, ताकि न्याय और शांति बनी रहे। समाज को एकजुट होकर सहानुभूति और समझ से आगे बढ़ना चाहिए। पीड़ितों के प्रति संवेदना और समर्थन देना, और सभी को यह याद दिलाना कि शांति और सहिष्णुता ही स्थायी प्रगति की कुंजी है।