देश

हाथ में काली पट्टी बांधकर जिले के बैंक कर्मचारियों ने जताया विरोध

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हाथ में काली पट्टी बांधकर जिले के बैंक कर्मचारियों ने जताया विरोध

हरदा | यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शनिवार को जिले के बैंक कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। कर्मचारियों ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। मप्र बैंक एम्प्लॉईज एसोसिएशन के महासचिव वीके शर्मा ने बताया यूएफबीयू ने शुक्रवार को काली पट्टी बांधने का कार्यक्रम निर्धारित किया था।

प्रदेश में रक्षाबंधन के अवकाश के कारण विरोध कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका। इसके चलते शनिवार को बैंक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कर्मचारी सितंबर में चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं।

इसके अलावा सरकार द्वारा लागू की जा रही पीएलआई योजना को वापस लेने या फिलहाल स्थगित रखने की मांग है। योजना में यूनियनों से द्विपक्षीय चर्चा के माध्यम से संशोधन करने की मांग भी की जा रही है। कर्मचारियों से जुड़े लंबित मुद्दों का समाधान करने की मांग भी है।

बैंक कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर सरकार को यूनियनों के साथ चर्चा कर उचित समाधान निकालना चाहिए। कर्मचारियों ने कहा कि मांगों के समाधान में देरी होने पर संगठन आगे भी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रखेगा। काली पट्टी बांधकर किए गए विरोध के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।