देश

हाथ में तिरंगा था, तभी पैलेट गन चली:साहिल बोला- होश आया तो अस्पताल में था; शरीर में अब भी छर्रे, आंख से नहीं दिख रहा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हाथ में तिरंगा था, तभी पैलेट गन चली:साहिल बोला- होश आया तो अस्पताल में था; शरीर में अब भी छर्रे, आंख से नहीं दिख रहा

20 जुलाई को दिल्ली में CJP के संसद मार्च के दौरान पैलेट गन से घायल साहिल लोहचब की आंखों में आज भी दो छर्रे फंसे हैं। दो बार सर्जरी के बावजूद आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद कम है।

साहिल का आरोप है कि FIR दर्ज कराने के लिए परिवार ने कई बार पुलिस से संपर्क किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 21 अगस्त को राहुल गांधी करीब 6 घंटे संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे, जिसके बाद शिकायत पर FIR दर्ज हुई। 20 जुलाई के प्रदर्शन में क्या हुआ, पैलेट गन से कैसे घायल हुए, राहुल गांधी से कैसे बात हुई, सभी सवालों के जवाब जानिए भास्कर इंटरव्यू में… 1.

सवाल: क्या खुद से FIR दर्ज कराने की कोशिश की थी? जवाब: 14 अगस्त को मेरी मां और वकील थाने गए थे, लेकिन FIR नहीं लिखी गई। फिर हमने डाक से भी शिकायत भेजी और दिल्ली पुलिस को ईमेल भी भेजा था, लेकिन FIR नहीं हुई। हमें FIR की रिसीविंग भी नहीं मिली। 2. सवाल: कितनी बार थाने गए, किस अफसर से मिले? जवाब: दो से तीन बार थाने गए।

कोई सीनियर अधिकारी तो हमसे बात करने को तैयार ही नहीं था। हम लोग क्राइम ब्रांच भी गए थे। वहां भी हमारी सुनवाई नहीं हुई। कोई जवाब नहीं मिल रहा था। 3. सवाल: आप राहुल के संपर्क में कैसे आए? क्या राहुल ने खुद संपर्क किया? जवाब: करीब 5 दिन बाद राहुल गांधी की टीम ने मेरी मम्मी से बात की। उन्होंने हेल्थ अपडेट मांगा था।

हमने बताया कि हमारी FIR नहीं लिखी जा रही है। तब उन्होंने खुद ही हमें बुलाया। इसके बाद 21 अगस्त की सुबह हम लोग उनके पास पहुंचे। उसके बाद उनके साथ ही पहले कनॉट प्लेस थाने गए। राहुल से मुलाकात को मैं भाग्यशाली मानता हूं। 4. सवाल: आपके घर में कौन-कौन हैं? जवाब: परिवार में हम तीन भाई हैं। पिता दीपक दिव्यांग हैं।

मैं पढ़ाई के साथ परिवार का खर्च चलाने में भी मदद कर रहा था। अब मुश्किल हो रही है। 5. सवाल: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में क्यों गए? जवाब: मैं नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ था। मैं भी इस प्रदर्शन में अपना योगदान देना चाहता था।

इसलिए 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल हुआ था। 6. सवाल: 20 जुलाई को क्या हुआ? जवाब: मैं CJP प्रोटेस्ट में गया था। जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज शुरू हुआ। हम भीड़ के साथ कनॉट प्लेस सर्कल पर पहुंचे। वहां पहले आंसू गैस के गोले छोड़े गए। मेरे हाथ में भारत का झंडा था। तभी मेरे ऊपर पैल

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।