अपराध

हाथरस में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत:11वीं की छात्रा समेत दो गंभीर घायल, जिला अस्पताल और आगरा रेफर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हाथरस में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत:11वीं की छात्रा समेत दो गंभीर घायल, जिला अस्पताल और आगरा रेफर

हाथरस के सादाबाद में आगरा-सादाबाद राजमार्ग पर शनिवार को गांव गुरसौटी और गीगला के बीच दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय किशोरी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी सादाबाद पहुंचाया।

यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। किशोरी को जिला अस्पताल और दूसरे घायल को आगरा के हायर सेंटर रेफर किया गया। तेज रफ्तार बाइक ने सामने से मारी टक्कर 40 वर्षीय बीपी सिंह पुत्र भूदर सिंह निवासी भदूरी, सादाबाद से बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान आगरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान पुलिस घायलों को सीएचसी सादाबाद लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो सकी। तलाशी के दौरान जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान अरसान पुत्र असलम निवासी नाई का नगला, हाथरस के रूप में हुई। बताया गया कि अरसान के साथ बाइक पर 16 वर्षीय गीता पुत्री टीटू निवासी दिलीप नगर, आगरा रोड, हाथरस भी सवार थी। हादसे में गीता गंभीर रूप से घायल हो गई।

कक्षा 11 की छात्रा है किशोरी हादसे की जानकारी मिलने पर गीता के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि गीता डीआरबी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार बीपी सिंह की हालत भी गंभीर बताई गई।

उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा के हायर सेंटर भेजा गया। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के कारणों और दोनों बाइकों की स्थिति की जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद आगरा-सादाबाद राजमार्ग पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।