विदेश

हत्या-चोरी को अंजाम देकर आरोपी नेपाल फरार, ऑपरेशन चला पुलिस ने किया गिरफ्तार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हत्या-चोरी को अंजाम देकर आरोपी नेपाल फरार, ऑपरेशन चला पुलिस ने किया गिरफ्तार

तेलंगाना पुलिस ने सेवानिवृत IPS अधिकारी विनय रंजय राय की 55 वर्षीय पत्नी तनुजा रंजन के हत्या मामले में करीब 6 महीने से फरार कई आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

सभी आरोपी घर में चोरी और महिला की हत्या को अंजाम देकर सीमा पार करके नेपाल पहुंच गए.

जिनकी गिरफ्तारी के लिए तेंलगाना पुलिस ने नेपाल में सर्च ऑपरेशन चलाया और जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया.

हालांकि, पुलिस ने बताया कि उन्होंने भागने का एकदम सही प्लान बनाया था, लेकिन पुलिस ने उनसे भी ज्यादा चालाकी से जाल बिछाया. उन्होंने इसे किसी डकैती वाली फिल्म की तरह प्लान किया था.

आरोपियों ने कैसे दिया था वारदात को अंजाम?

पुलिस के मुताबिक, 7 मई की रात को तीन आदमी जुबली हिल्स के प्रशासन नगर में एक रिटायर्ड IPS अधिकारी के घर के पीछे बने अंधेरे पार्क में छिपे हुए थे.

वे घंटों तक वहीं बैठे रहे और देखते रहे कि कैसे एक-एक करके हर मंजिल की लाइटें बंद हो रही हैं.

जांचकर्ताओं के अनुसार, एक रात पहले भी उन्होंने बिल्कुल ऐसा ही किया था, यानी पूरी रिहर्सल की थी.

घर के अंदर उनकी साथी कल्पना, जो परिवार की भरोसेमंद नेपाली घरेलू सहायिका थी, सही मौके का इंतजार कर रही थी. रात करीब 2 बजे उसने कथित तौर पर इशारा किया.

एक घंटे के भीतर रिटायर्ड IPS अधिकारी विनय रंजन राय की 55 वर्षीय पत्नी तनुजा रंजन की सोते समय दम घोंटकर हत्या कर दी गई.

महिला की हत्या करने के बाद 225 ग्राम सोना और नकदी ले उड़े थे आरोपी

पुलिस ने बताया कि जिस वक्त इस वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय परिवार के बाकी सदस्य दो मंजिल ऊपर बेखबर सो रहे थे. हत्यारे लगभग 225 ग्राम सोना और कुछ नकदी लेकर भाग गए.

वे उसी रास्ते से बाहर निकले जहां से आए थे, फिर एक ऑटो-रिक्शा लेकर नामपल्ली पहुंचे और नागपुर जाने वाली तेलंगाना एक्सप्रेस में सवार हो गए.

अगली सुबह जब परिवार वालों को उनका शव मिला, तब तक हत्यारे सैकड़ों किलोमीटर दूर जा चुके थे.

<p style="text-align: justi

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।