हत्या के बाद स्टेशन पर घूमता दिखा आरोपी:रिटायर्ड IAS की हत्या में 100 से अधिक परिचितों से पूछताछ, आगरा में 80 स्थानों पर लगाए फोटो
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →भोपाल के रातीबड़ इलाके में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद आरोपी वरुण कुमार भोपाल रेलवे स्टेशन पर बेखौफ घूमता नजर आया। स्टेशन के नए CCTV फुटेज में उसकी सारी गतिविधियां कैद हुई हैं। फुटेज 30 सितंबर की तड़के 3:51 बजे का बताया जा रहा है। मेडिसिन केयरटेकर वरुण की तलाश में पुलिस मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों की पड़ताल कर रही है।
अब तक 100 से अधिक रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की जा चुकी है, जबकि आगरा से वृंदावन मार्ग पर 80 से अधिक प्रमुख स्थानों पर उसके फोटो चस्पा किए गए हैं। इसके बावजूद आरोपी की लोकेशन का पुख्ता सुराग नहीं मिला है। पुलिस स्टेशन के फुटेज और अन्य संभावित यात्रा रिकॉर्ड का मिलान कर उसकी फरारी की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
अब देखिए आरोपी के भोपाल स्टेशन पर घूमते हुए तस्वीर… चार राज्यों में तलाश, करीबियों से तीन-चार बार पूछताछ पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों और संपर्कों की पड़ताल कर रही है। उसके पिता ग्वालियर, बहन पटियाला और दोस्त आगरा व मथुरा में रहते हैं। पुलिस इन सभी से तीन से चार बार पूछताछ कर चुकी है।
जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने फरारी के दौरान किन लोगों से संपर्क किया और क्या उसे किसी तरह की मदद मिली। हालांकि, अब तक किसी रिश्तेदार या दोस्त की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। देखिए आगरा-वृंदावन रोड पर लगाए गए पोस्टर… आगरा-वृंदावन मार्ग पर 80 से अधिक जगह लगाए फोटो आरोपी की संभावित आवाजाही को ध्यान में रखते हुए आगरा से वृंदावन मार्ग पर 80 से अधिक प्रमुख स्थानों पर उसके फोटो चस्पा किए गए हैं।
पुलिस इस क्षेत्र में उसकी मौजूदगी से जुड़े सुराग तलाश रही है। कई राज्यों में पूछताछ और फोटो चस्पा करने के बावजूद आरोपी की लोकेशन का पता नहीं चल सका है। स्टेशन के फुटेज से फरारी की कड़ियां जोड़ने की कोशिश भोपाल रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज में आरोपी वारदात के बाद घूमता दिखाई दे रहा है।
पुलिस फुटेज की टाइमलाइन का अन्य स्थानों के CCTV दृश्यों और आरोपी की संभावित यात्रा के रिकॉर्ड से मिलान कर रही है। इससे यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि वह स्टेशन कब पहुंचा, कितनी देर वहां रहा और इसके बाद किस दिशा में गया। पुलिस की जांच का फोकस अब उसकी गतिविधियों और संभावित संपर्कों से जुड़े सुराग जुटाने पर है।
ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में रिटायर्ड IAS की गला रेतकर हत्या भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की बुधवार सुबह सूरजनगर स्थित घर में हत्या कर दी गई। उनका शव कमरे में जमीन पर मिला। गले पर धारदार हथियार के निशान हैं। घर में अलमारी के लॉक टूटे मिले। किचन में LPG सिलेंडर का पाइप निकला था, जिससे पूरे घर में गैस भर गई थी।
आग लगाने की साजिश थी। पूरी खबर पढ़ें -
📡 स्रोत: NewsData.io