हत्या या आत्महत्या? रक्षा मंत्रालय की कर्मचारी की मौत पर क्या बोले परिजन

रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत 30 वर्षीय नाजिया खानम की मौत को लेकर परिजनों ने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. परिजनों का दावा है कि नाजिया तीन महीने की गर्भवती थी. मृतका के भाई शादाब खान के मुताबिक नाजिया की शादी 11 अप्रैल 2026 को आजम अली खान से हुई थी.
परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास-ससुर और अन्य ससुराल वाले नाजिया को कथित तौर पर प्रताड़ित, मारपीट और जान से मारने की धमकी देते थे. परिजनों के अनुसार, 21 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे नाजिया के ससुर ने फोन कर उसकी मौत की जानकारी दी और बताया कि उसने आत्महत्या कर ली है. पुलिस की भूमिका पर सवाल
परिवार ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. परिजनों का आरोप है कि वे लगातार द्वारका सेक्टर-23 थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायत पर FIR दर्ज नहीं की जा रही है. परिवार ने SHO और जांच अधिकारी सतपाल व जयपाल की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं और उनकी जांच की मांग की है.
सीबीआई से जांच की मांग नाजिया के परिजनों ने न्याय मिलने तक शव लेने से इनकार कर दिया है. परिवार का कहना है कि स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं है, इसलिए पूरे मामले की जांच CBI से कराने की मांग की जा रही है. नाजिया के पिता अब्दुल तौवाब खान ट्रक ड्राइवर हैं.
परिवार के मुताबिक, आर्थिक संघर्ष के बावजूद नाजिया ने मेहनत से SSC CGL परीक्षा पास की और केंद्र सरकार में ASO के पद तक पहुंची. ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप पिता का आरोप है कि जिस बेटी ने संघर्ष करके यह मुकाम हासिल किया, उसकी मौत के मामले में परिवार को अब न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.
परिजनों ने पति, सास-ससुर के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही थाना स्तर पर पुलिस की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच और पूरे मामले की CBI जांच की मांग पर परिवार अड़ा हुआ है. ये भी पढ़ें
📡 स्रोत: ABP Live