हाउस टैक्स पर नगर निगम सख्त पांच करोड़ की रिकवरी की कवायत तेज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 03, सोलन (हिमाचल प्रदेश): नगर निगम सोलन ने हाउस टैक्स ना देने वाले लोगो को शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोलन नगर निगम के पास करीब 5 हजार 600 ऐसे भवन मालिक है जो उनका भवन टैक्स जमा नहीं करवा रहे जिनकी देनदारी करीब 5 करोड़ की है। नगर निगम सोलन अब भवन टैक्स न देने वालों को नोटिस जारी कर रहीं है व यदि नोटिस के बाद भी भवन टैक्स जमा नहीं होता तो संबधित मालिक का पानी का कनेक्शन काटा जायेगा।
नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा ने बताया कि हाउस टैक्स में 13 हजार 415 लोगों की आईडी बनी है जिनमें से 7 हजार 800 लोगों ने अपना हाउस टैक्स जमा करवा दिया है व शेष 5 हजार 600 लोगों ने आज दिन तक हाउस टैक्स जमा नहीं करवाया है। उन्होंने कहा कि हाउस टैक्स की देनदारी करीब 5 करोड़ है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही यह देनदारी पूरी नहीं होती तो चालान व पानी का कनेक्शन काटा जायेगा।
फिलहाल ऐसे लोगों को नोटिस थमाए गए हैं।
बाईट: सुषमा शर्मा,महापौर,नगर निगम, सोलन