Hazaribagh News: सांसद खेल महोत्सव की तैयारी, 22 प्रखंडों से 50 हजार से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा से जोड़ने के उद्देश्य से सांसद मनीष जायसवाल लगातार दूसरी बार सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कराने जा रहे हैं। इस वर्ष लोकसभा क्षेत्र के 22 प्रखंडों से 50 हजार से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने का अनुमान है।
अकेले फुटबॉल में करीब 25 हजार खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। महोत्सव का शुभारंभ 30 अगस्त को दारू प्रखंड से होगा।
📡 स्रोत: NewsData.io