HEC के पुनरुद्धार की जगी उम्मीद, संसदीय समिति ने तीनों प्लांटों का किया निरीक्षण

Relevance: PRIORITY Slug: SANSADIYA SAMITI RAJYAPAL Title: HEC के पुनरुद्धार की जगी उम्मीद, संसदीय समिति ने तीनों प्लांटों का किया निरीक्षण Synopsis: आर्थिक संकट से जूझ रहे HEC के पुनरुद्धार की उम्मीद बढ़ी। सांसद तिरुचि शिवा के नेतृत्व में संसदीय समिति ने तीनों प्लांटों का निरीक्षण कर CMD और यूनियन से चर्चा की।
Category: Company Affairs , Government , Planning Deadline: 21 AUGUST , RANCHI 21 अगस्त, रांची: आर्थिक संकट से जूझ रहे हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन, एचईसी के पुनरूद्धार को लेकर यहां कार्यरत कर्मचारियेां में उम्मीद की नई किरण जगी है।
उद्योग संबंधी केन्द्रीय संसदीय समिति के अध्यक्ष सांसद तिरूचि शिवा के नेतृत्व में सदस्यों ने एचईसी के तीनों प्लांटों का निरीक्षण किया और सीएमडी तथा यूनियन के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया।
बाद में उद्योग संबंधी संसदीय समिति और उपसमिति के सदस्यों ने रांची स्थित लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को समसामयिक विषयों की जानकारी दी।