अपराध

हेडमास्टर पर कार्रवाई के बाद पांचवें दिन मुकदमा दर्ज:अम्बेडकरनगर में कक्षा 6 की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हेडमास्टर पर कार्रवाई के बाद पांचवें दिन मुकदमा दर्ज:अम्बेडकरनगर में कक्षा 6 की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी

अंबेडकरनगर के जलालपुर शिक्षा खंड के एक विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार दूबे को निलंबित कर दिया। वहीं, पुलिस ने घटना के पांच दिन बाद गुरुवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

मामले में विभागीय कार्रवाई और एफआईआर दर्ज होने में लगे समय को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घर पहुंचकर परिजनों को बताई घटना मामला 10 अक्टूबर का बताया जा रहा है। आरोप है कि विद्यालय में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को अपने साथ हुई कथित अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की जानकारी दी।

इसके बाद छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर दी। शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.

पूनम मिश्रा ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी अकबरपुर, कटेहरी और टांडा की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पांच दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा छात्रा की मां की तहरीर पर मालीपुर पुलिस ने गुरुवार को जांच के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। कार्रवाई में देरी को लेकर उठे सवाल मामले में शिक्षा विभाग ने शिकायत के बाद आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर जांच शुरू कर दी, जबकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में पांच दिन लगाए। इससे शिकायत मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई की गति पर सवाल उठ रहे हैं।

हालांकि, आरोपी पर लगे आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है और शिक्षा विभाग की जांच समिति भी मामले की पड़ताल करेगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।