हेल्थ रिसर्च सेंटर के शिलान्यास पर बवाल: पूर्व विधायक बोले—कमिशनखोरी के लिए निर्माणाधीन भवन का फिर रख दिया नींव

चार माह से जारी निर्माण को देखते पूर्व विधायक angara(ranchi) हेल्थ रिसर्च सेंटर अनगड़ा के निर्माण कार्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है।
शनिवार को खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया और भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए काम पूरी तरह बंद करा दिया। 4 माह से बन रहे भवन का दोबारा शिलान्यास क्यों? पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कड़े सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि पिछले चार महीनों से रिसर्च सेंटर भवन का निर्माण लगातार जारी है। इसके बावजूद 19 अगस्त को अचानक इसका शिलान्यास कर दिया गया। पाहन ने आरोप लगाया कि कमिशन राशि के चक्कर में पहले से निर्माणाधीन भवन की दोबारा आधारशिला रखी गई है, जो सरासर गलत है।
निरीक्षण के दौरान यह बात भी सामने आई कि कार्यस्थल पर निर्माण से संबंधित कोई प्राक्कलन बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जिससे कार्य की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सांसद का नाम गायब होने पर भड़के कार्यकर्ता शिलापट्ट में क्षेत्रीय सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का नाम शामिल नहीं किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया।
पूर्व विधायक ने कहा कि जब तक पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच नहीं होती और शिलान्यास बोर्ड को बदला नहीं जाता, तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन और निरीक्षण के दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, जगेश्वर महतो, पुशनाथ मुंडा, घनेनाथ महतो, राजेंद्र महतो, बिहारी साहू और रामनाथ महतो सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
📡 स्रोत: NewsData.io