मनोरंजन

हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'

सनी देओल और प्रीति जिंटा इन दिनों फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की दर्शकों के साथ ही क्रिटिक्स ने भी तारीफ की. सनी ने एक बार फिर से स्क्रीन पर अपनी दहाड़ से सारी लाइमलाइट चुरा ली है. फिल्म धीमा ही सही लेकिन बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी पकड़ बनाए हुए है. इसी बीच जहां लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं वहीं, हेमा मालिनी ने भी इसे देखा और इसका रिव्यू किया. वो सनी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाई हैं. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

दरअसल, हेमा मालिनी ने 'बंटवारा 1947' देखने के बाद एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने लिखा, 'मैंने कल बंटवारा 1947 फिल्म देखी. ये फिल्म शानदार है और इसका मैसेज बिल्कुल साफ है कि आज देश को किस चीज की जरूरत है. ये हमें याद दिलाती है कि नफरत और बंटवारे से कहीं ज्यादा जरूरी इंसानियत, एक-दूसरे का सम्मान और भाईचारा है.'

यह भी पढ़ें: 15 साल से नहीं दी एक भी हिट, अब 'आवारापन 2' ने पार लगाई इमरान हाशमी की नैया? जानें प्रॉफिट

हेमा मालिनी ने एक्टर्स की तारीफ की

हेमा मालिनी ने आगे लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि ये खूबसूरत संदेश लोगों को अपनी सोच बदलने और नफरत की जगह प्यार और दया को चुनने के लिए प्रेरित करेगा. राजकुमार संतोषी का निर्देशन शानदार है और सनी देओल और शबाना आजमी ने बेहतरीन काम किया है. फिल्म की कास्ट में करण देओल और प्रीति जिंटा ने भी अच्छा काम किया है. आमिर खान को ऐसे यादगार संदेश वाली फिल्म बनाने के लिए बधाई, जिसका मैसेज आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है.'

I watched the movie Batwara yday. Simply brilliant with a clear message that conveys what the nation needs today.

It reminds us that humanity, mutual respect, and harmony are far more important than hatred and division. I

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।