अपराध

हेमकुंड साहिब में ज़बरदस्त बर्फबारी, श्रद्धालुओं की मदद में मुस्तैद सुरक्षा बल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हेमकुंड साहिब में ज़बरदस्त बर्फबारी, श्रद्धालुओं की मदद में मुस्तैद सुरक्षा बल

26 सितम्बर 2026, चमोली: चमोली जिले में स्थित श्री हेमकुंड साहिब में देर रात से बर्फबारी और बारिश की दौर जारी है। चारों ओर की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढकी हुई हैं। श्रद्धालु जहां आस्था के साथ गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक रहे हैं, वहीं इस अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य का भी लुत्फ़ उठा रहे हैं।

बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान भी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस व एसडीआरएफ के जवान मौके पर तैनात हैं।

इस बीच बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर फिसलन भी बढ़ गई है, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में पुलिस व एसडीआरएफ के जवान श्रद्धालुओं का हाथ थामकर उन्हें सुरक्षित रास्ता पार करा रहे हैं।

अपर जिलाधिकारी, चमोली विवेक प्रकाश ने बताया कि मौसम विभाग ने जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लगातार मौसम की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

(इस स्टोरी फोल्डर में)

बाइट- विवेक प्रकाश, अपर जिलाधिकारी, चमोली

बाइट- मनीष पांडे, पुजारी, लोकपाल लक्ष्मण मंदिर

वीडियो

कैप्शन- श्री हेमकुंड साहिब में देर रात से बर्फबारी और बारिश की दौर जारी

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

बर्फ की ठंडी चादर के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का अथक प्रयास हमें सिखाता है कि संकट के समय एकजुटता और सेवा की भावना सबसे बड़ी शक्ति है। जब प्रकृति की चुनौतियाँ बढ़ती हैं, तो हमें भी अपने साथी की मदद के लिये तत्पर रहना चाहिए। इस घटना से प्रेरित होकर समाज में सहानुभूति और सहयोग की संस्कृति को बढ़ावा दें, ताकि हर कठिन परिस्थिति में हम एक-दूसरे के साथ खड़े रह सकें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।