देश

हिमाचल के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हिमाचल के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

अगस्त 18, नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में मानसून के चलते भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, सिरमौर, कांगड़ा, मंडी, ऊना, हमीरपुर, कुल्लू, चंबा, शिमला और सोलन में आज और कल भारी बारिश होने का अनुमान है।

लगातार बारिश के बीच भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के आसपास न जाने की अपील की है।

राज्य में बारिश और भूस्खलन के कारण 87 सड़कें अभी भी अवरुद्ध हैं। इसके अलावा चार ट्रांसफार्मर और आठ पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

वहीं, सिरमौर में करीब 16 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते नदी-नाले उफान पर हैं। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मैदानी इलाकों के लिए एडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। फ़ाइल फ़ोटो

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।