देश

हिमाचल को 320 नई पीजी मेडिकल सीटों की मंजूरी, केंद्र देगा 415 करोड़ रुपये

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हिमाचल को 320 नई पीजी मेडिकल सीटों की मंजूरी, केंद्र देगा 415 करोड़ रुपये

हिमाचल प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई स्नातकोत्तर (पीजी) मेडिकल सीटों को मंजूरी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के अनुसार, इस पहल के लिए केंद्र सरकार करीब 415 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

स्वीकृत सीटों में शिमला के लिए 91, टांडा और हमीरपुर के लिए 57-57, मंडी के लिए 55, नाहन के लिए 32 और चंबा के लिए 28 सीटें शामिल हैं। इन सीटों से मेडिकल स्नातकों को विशेषज्ञता हासिल करने के अधिक अवसर मिलेंगे और सर्जरी, हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग तथा कैंसर चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

नड्डा ने राज्य सरकार से स्वीकृत सीटों को जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने और केंद्र की सहायता से चल रही अन्य विकास परियोजनाओं में भी तेजी लाने का आग्रह किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।