हिमाचल में फिर बदला मौसम, 9 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल में मौसम ने करवट ली है। 9 अक्टूबर तक ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सोलन में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि कुल्लू और लाहौल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए कई जिलों में थंडरस्टॉर्म और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बार प्रदेश में मानसून की बारिश सामान्य से 11 प्रतिशत कम रही, जबकि लाहौल-स्पीति में सामान्य से 65 और हमीरपुर में 34 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर में बारिश सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन दिन का तापमान कई क्षेत्रों में सामान्य से अधिक रह सकता है।
बाइट संदीप शर्मा, मौसम विज्ञानी, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला