हिमाचल में बने फोर लेन में वाहनों की स्पीड लिमिट बढ़ाई जाएगी: सुक्खू
अगस्त 27, शिमला (हिमाचल प्रदेश): मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस विधायक चंद्र शेखर के सवाल के जवाब में बताया कि हिमाचल में बने फोर लेन में वाहनों की स्पीड लिमिट बढ़ाई जाएगी।
अभी फोर लेन में स्पीड प्रति घंटा 60 किलोमीटर है इसको बढ़ाकर 70 किलो मीटर प्रति घंटा से अधिक किया जाएगा।इसके लिए इस बात को भी ध्यान में रख कर निर्णय लिया जाएगा कि फोर लेन में एक्सीडेंट भी न हो। इसके लिए परिवहन विभाग की तरफ से सर्वे कराया जाएगा।
विधायक चंद्र शेखर ने सदन में मामला उठाया कि फोर लेन में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की साइड बहुत कम है। अगर इससे अधिक स्पीड रहती है तो वाहन मालिकों के हाथों में चालान थमाया जाता है। इसलिए इस स्पीड को बढ़ाया जाना चाहिए।