हिमाचल दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु, आज जाएंगी अटल टनल और हिडिंबा मंदिर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 07, नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन आज राष्ट्रपति कुल्लू और लाहौल-स्पीति के कई महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा करेंगी। इस दौरान वे सामरिक, पर्यटन और संपर्क की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण अटल टनल, रोहतांग का भी दौरा करेंगी।
वे कुल्लू जिले में स्थित टनल के साउथ पोर्टल से प्रवेश कर लाहौल-स्पीति स्थित नॉर्थ पोर्टल तक जाएंगी। करीब नौ किलोमीटर लंबी अटल टनल ने मनाली और लाहौल-स्पीति के बीच आवागमन को सुगम बनाने के साथ ही इस क्षेत्र को सालभर सड़क संपर्क से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। इसके बाद राष्ट्रपति मनाली के प्रसिद्ध हिडिंबा देवी मंदिर पहुंचेंगी, जहां वे दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मनाली, हिडिंबा मंदिर और अटल टनल क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इससे पहले राष्ट्रपति ने बिलासपुर स्थित एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लिया था।
FILE PHOTO