हिमाचल ने लॉन्च किया हिम ई-पंचायत पोर्टल, पंचायत बैठकों की कार्यवाही होगी ऑनलाइन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिमला: डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासनिक संस्थान (MSHIPA) में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं पर दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला का शुभारंभ ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की बेस्ट प्रैक्टिसेज पर आधारित मैगजीन का विमोचन भी किया।
मंत्री ने हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम पोर्टल लॉन्च करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश ऐसा पोर्टल शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। पोर्टल के माध्यम से ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद की बैठकों का एजेंडा, कार्यवाही और सदस्यों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि बैठक की कार्यवाही ई-हस्ताक्षर के माध्यम से पूरी होगी, जिससे रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा और भौतिक दस्तावेजों पर निर्भरता कम होगी।
भविष्य में पोर्टल को पंचायती राज विभाग की वेबसाइट से जोड़ा जाएगा, जिससे आम लोग भी पंचायत बैठकों की कार्यवाही ऑनलाइन देख सकेंगे। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश का करीब 90 प्रतिशत क्षेत्र ग्रामीण है और ग्रामीण विकास के लिए तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल से पारदर्शिता और कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाई जा रही है।
उन्होंने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं और बजट का नियमानुसार प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
हिमाचल प्रदेश ने "हिम ई-पंचायत" पोर्टल लॉन्च किया, जिससे पंचायत बैठकों की कार्यवाही ऑनलाइन हो सकेगी। यह पहल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और ग्रामीण विकास योजनाओं के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य पंचायत कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाना है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे ग्रामीण जनता को पंचायत के निर्णय और कार्यवाही तक त्वरित पहुँच मिलेगी, और भ्रष्टाचार व देरी में कमी आएगी। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा; नागरिक अपनी शिकायतें और सुझाव ऑनलाइन दे सकेंगे, जिससे शासन के प्रति भरोसा बढ़े