राज्य

हिमाचल प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर मेडिकल पाठ्यक्रम की 320 सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव मंजूरी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हिमाचल प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर मेडिकल पाठ्यक्रम की 320 सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव मंजूरी

सरकार ने हिमाचल प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर मेडिकल पाठ्यक्रम की 320 सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने एक वीडियो संदेश में यह जानकारी दी।

श्री नड्डा ने कहा कि यह मंजूरी देश में चिकित्सा शिक्षा का विस्तार करने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की सरकार की पहल का हिस्सा है। इस परियोजना के लिए सरकार लगभग 415 करोड़ रुपये का अनुदान देगी। श्री नड्डा ने बताया कि हमीरपुर, चम्‍बा, मंडी, नाहन, शिमला और टांडा में अतिरिक्‍त सीटों की व्‍यवस्‍था की गई है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर में 57, चंबा में 28, मंडी में 55, नाहन में 32, शिमला में 91 और टांडा में 57 अतिरिक्त सीटें मंजूर की गई हैं।

श्री नड्डा ने कहा कि इससे मेडिकल स्नातकों को स्नातकोत्तर अध्‍ययन के अधिक अवसर मिलेंगे। साथ ही, शल्‍य चिकित्‍सा, हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग और कैंसर उपचार जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य सरकार से सभी 320 सीटों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।