हिमाचल प्रदेश में फीका रहा सेब सीजन, केवल 1.23 करोड़ पेटियां पहुंची बाज़ार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बागवानी मंत्री बोले: एमआईएस में होगी 1 रुपए की बढ़ोत्तरी
अक्तूबर 09, शिमला (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन अब आखिरी दौर में पहुंच गया है। इस बार मौसम का साथ नहीं मिलने के कारण सेब की फसल कम हुई और करीब 1 करोड़ 23 लाख पेटियां ही बाजार तक पहुंच पाईं। बागवानों को राहत देने के लिए सरकार एमआईएस के तहत सेब खरीद पर एक रुपए बढ़ाने जा रही है।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा एमआईएस के मुद्दे पर भ्रम फैला रही है। सरकार एमआईएस के तहत इस साल करीब 13 हजार मीट्रिक टन की खरीद कर पाई जबकि बीते वर्ष 79 हज़ार मैट्रिक टन की प्रोक्योरमेंट की गई थी। जगत सिंह नेगी ने कहा कि एमआईएसके तहत खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ऐप की शुरुआत की गई है।
इसके माध्यम से खरीद व्यवस्था में पारदर्शिता लाने का प्रयास किया गया है। सरकार ने भाजपा पर MIS के मुद्दे पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। सरकार के अनुसार, पिछली भाजपा सरकार से मिली 114 करोड़ रुपये की देनदारी का भुगतान किया गया है, जबकि कुल भुगतान 262 करोड़ रुपये से अधिक रहा है। एमआईएस तहत वर्ष 2023 में खरीद दर बढ़ाकर 12 रुपये की गई थी।
अब इसे बढ़ाकर 13 रुपये करने का प्रस्ताव है। हालांकि, इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी मिलना बाकी है। सरकार की मंजूरी के बाद ही नई दर लागू होने का रास्ता साफ होगा।
बाइट: जगत सिंह नेगी, बागवानी एवं राजस्व मंत्री