राजनीति

हिमाचल में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी लोक जनशक्ति पार्टी: वीरेंद्र बिधूड़ी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हिमाचल में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी लोक जनशक्ति पार्टी: वीरेंद्र बिधूड़ी

अक्तूबर 08, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां बढ़ने लगी है। लोक जनशक्ति पार्टी ने हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। नाहन पहुंचे पार्टी के हिमाचल प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र बिधूड़ी ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक दिवंगत राम विलास पासवान की पुण्यतिथि के अवसर पर नाहन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और हिमाचल प्रभारी वीरेंद्र बिधूड़ी ने कहा कि हिमाचल में मौजूदा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों पर और रोक लगी हुई है और प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बधाई के दौर से गुजर रही है उन्होंने कहा कि दो जनशक्ति पार्टी नए विजन के साथ हिमाचल प्रदेश में आएगी।

वहीं हिमाचल में भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौहान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक स्तर पर लगातार काम किया जा रहा है।

नितिन चौहान ने आरोप लगाया कि हिमाचल में हर मोर्चे पर सरकार विफल हो रही है।उन्होंने कहा कि हिमाचल में बढ़ती बेरोजगारी सबसे बड़ी चिंता का विषय है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।