हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से, 21 नवंबर तक तपोवन में चलेगा सदन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सत्र आहूत करने की दी मंजूरी, विधानसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना
शिमला: हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का तेरहवां सत्र 16 नवंबर से शुरू होगा। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने 16 नवंबर, 2026 को दोपहर 2 बजे से तपोवन, धर्मशाला में विधानसभा का सत्र आहूत किया है। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय की ओर से 26 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की गई।विधानसभा की अस्थायी कार्यसूची के अनुसार, सत्र 16 से 21 नवंबर तक चलेगा। सत्र के पहले दिन शोकोद्गार, यदि कोई हो, के बाद शासकीय एवं विधायी कार्य किए जाएंगे। इसके बाद 17 और 18 नवंबर को भी शासकीय एवं विधायी कार्य निर्धारित किए गए हैं।
19 नवंबर को सदन में शासकीय एवं विधायी कार्यों के साथ गैर-सरकारी सदस्य कार्य दिवस होगा। वहीं, 20 और 21 नवंबर को भी शासकीय एवं विधायी कार्य किए जाएंगे।छह दिनों तक चलने वाले इस सत्र में प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने और महत्वपूर्ण विधायी कार्य किए जाने की संभावना है। हालांकि, विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी कार्यसूची अस्थायी है। सदन की कार्यवाही और आवश्यकताओं के अनुसार इसमें बदलाव किया जा सकता है।