हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र, आज 6 नए विधेयक होंगे पुनःस्थापित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →परवाणू में बारिश से नुकसान और खनन में मजदूरों के दबने पर सरकार को घेरेगा विपक्ष अगस्त 01, शिमला (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के आठवें दिन आज 6 नए विधेयकों को पुनःस्थापित करने के साथ 2 विधेयकों को वापस लेने का प्रस्ताव भी सदन में रखा जाएगा।
इसके अलावा सदन में 3 अहम दस्तावेज रखे जाएगे जिसमें उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान हिमाचल प्रदेश जनरल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड का 51वां वार्षिक प्रतिवेदन 2023-24 (विलंब कारणों सहित),राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विवि नौणी, सोलन के 2021-22 और 2022-23 के ऑडिट व निरीक्षण प्रतिवेदन और आयुष मंत्री यादविंदर गोमा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का वार्षिक प्रशासनिक प्रतिवेदन 2023-24 शामिल है।
वहीं सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव चर्चा के लिए आएंगे जिसमें विधायक विनोद सुल्तानपुरी 29 व 30 अगस्त को हुई भारी वर्षा से परवाणू व नजदीकी गांवों को हुए नुकसान पर चर्चा और भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर 18 अगस्त को बागनाधार, कमरऊ में खनन के दौरान तीन मजदूरों के दबने की घटना पर सरकार का ध्यान खींचेंगे।
वहीं सदन में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी दो स्टाम्प विधेयक संशोधन वापस लेने का प्रस्ताव रखेंगे जिसमें भारतीय स्टाम्प (हिमाचल द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2023 और भारतीय स्टाम्प (हिमाचल संशोधन) विधेयक, 2026 को वापस लेने का प्रस्ताव शामिल है।
इसके आज 6 सरकारी विधेयक पुरस्थापित होंगे जिसमें सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू3 विधेयक लाएंगे।हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2026, शिमला की सड़कों का उपयोग करने वालों तथा पैदल चलने वालों के लिए (लोक सुरक्षा और सुविधा) संशोधन विधेयक 2026 और माल और सेवा कर (GST) से संबंधित विधेयक शामिल है।
इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल हिमाचल प्रदेश युद्ध पुरस्कार (संशोधन) विधेयक 2026, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी भारतीय स्टाम्प (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2026 और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2026 सदन में रखेंगे।
वहीं नियम 130 के अन्तर्गत रोजगार को लेकर पिछले कल से शुरू हुई चर्चा आज भी जारी रहेगी जिसमें पक्ष और विपक्ष के विधायक हिस्सा लेंगे।