राज्य

हिमाच्छादित और अत्यंत दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष जनगणना अभियान संपन्न

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हिमाच्छादित और अत्यंत दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष जनगणना अभियान संपन्न

01 अक्तूबर 2026, देहरादून: भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत उत्तराखंड के हिमाच्छादित और अत्यंत दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में चलाया गया विशेष जनगणना अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। प्रतिकूल मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जनगणना कर्मियों ने निर्धारित क्षेत्रों में घर-घर जाकर शत प्रतिशत आंकड़े एकत्र किए।

यह अभियान चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के 131 हिमाच्छादित गांवों और बद्रीनाथए केदारनाथ और गंगोत्री नगर निकायों में चलाया गया। इसके लिए 139 प्रगणकों और 43 पर्यवेक्षकों सहित कुल 182 कार्मिक तैनात किए गए थे। विशेष प्रभार वाले 31 ब्लॉकों में भी जनगणना कार्य पूरा कर लिया गया है।

इस दौरान नागरिकों ने डिजिटल माध्यम से स्व-गणना में भी भाग लिया और प्रगणकों को सहयोग दिया। एक से पांच अक्टूबर तक पुनरीक्षण चरण में एकत्र आंकड़ों का सत्यापन और आवश्यक संशोधन किया जाएगा।

जनगणना कार्य निदेशालय के अनुसार ये आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचे और जनकल्याणकारी नीतियों के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करेंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।