हिमालय को मत छेड़िए! नेपाल की तबाही पर भवरीन कंधारी ने गिनाईं इंसानी गलतियां, भारत-चीन तक खतरे का संकेत?

नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड को लेकर पर्यावरणविद् भवरीन कंधारी ने गंभीर चिंता जताते हुए इसे केवल एक प्राकृतिक आपदा मानने से साफ इनकार किया है. उन्होंने कहा कि यह तबाही क्लाइमेट चेंज, तेजी से पिघलते ग्लेशियरों और हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते मानवीय दखल का एक खतरनाक अलार्म है.
इको-सेंसिटिव जोन में अंधाधुंध कंस्ट्रक्शन, पहाड़ों पर ब्लास्टिंग, बढ़ता प्रदूषण और भारी संख्या में पर्यटकों के दबाव ने हिमालय के नाजुक पर्यावरण को गहरे संकट में धकेल दिया है.
📡 स्रोत: News18 Hindi