हिमंता बिस्वा सरमा ने निर्मला सीतारमण से मुलाकात की

अगस्त 21, नई दिल्ली: असम में बाढ़ से हुए नुकसान और राहत एवं पुनर्वास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।
इस दौरान असम मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री को राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी दी... उन्होंने प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास कार्यों की स्थिति से भी अवगत कराया।हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और बाढ़ प्रभावित परिवारों की आजीविका बहाल करने के लिए राज्य सरकार की तैयारियों की जानकारी दी।
वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी असम को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही असम में सिवसागर, चराइदेव और जोरहाट जिलों में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन और पुनर्वास कार्य जारी है।
फोटो- मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणसोर्स- एक्स (Himanta Biswa Sarma)