विदेश

हिंद महासागर में भारत फर्स्ट रिस्पॉन्डर- राजनाथ सिंह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हिंद महासागर में भारत फर्स्ट रिस्पॉन्डर- राजनाथ सिंह

सितंबर 29, नई दिल्ली: हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की बढ़ती रणनीतिक भूमिका को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। नई दिल्ली में भारतीय नौसेना के कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में फर्स्ट रिस्पॉन्डर और प्रेफर्ड सिक्योरिटी पार्टनर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि दक्षिण चीन सागर, भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर तक भारतीय युद्धपोतों की मौजूदगी देश की ब्लू-वॉटर नौसैनिक क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने समुद्री निगरानी तंत्र को और मजबूत करने पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि 2026 में भारतीय नौसेना में 18 युद्धपोतों को शामिल या कमीशन किए जाने की योजना है।

रक्षा मंत्री ने कहा "यदि समुद्र सुरक्षित हैं, तो भारत सुरक्षित है और यदि भारत सुरक्षित है, तो विकसित भारत के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।

फोटो- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहसोर्स- एक्स (Rajnath Singh)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।