विदेश

हिंदी दिवस पर साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में गूंजा हिंदी के सम्मान और संरक्षण का संदेश,हिंदी हमारी पहचान और गौरव का प्रतीक है-निदेशक आर एन सिंह

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

गढ़वा। शहर के सहिजना स्थित साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को विद्यालय के निदेशक आर.एन.

सिंह के नेतृत्व में हिंदी दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक, प्राचार्य, उपप्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के बीच हिंदी दिवस के महत्व, हिंदी भाषा की विशेषताओं तथा दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की।

वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण भाषा है। विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, प्रेम और निरंतर प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हिंदी के इतिहास, उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा तथा वर्तमान समय में हिंदी की उपयोगिता से अवगत कराया।

साथ ही विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे हिंदी भाषा को सहज रूप से अपनाते हुए इसके सही एवं प्रभावी प्रयोग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।मौके पर विद्यालय के निदेशक आर.एन.

सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान, संस्कृति और गौरव से जुड़ी भाषा है। विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व को समझने के साथ-साथ इसके प्रति सम्मान की भावना विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में दूसरी भाषाओं का ज्ञान आवश्यक है, लेकिन अपनी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा के प्रति सम्मान बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी पढ़ने, लिखने और बोलने के लिए प्रोत्साहित किया। हिंदी के प्रति विद्यार्थियों में रुचि और सम्मान बढ़ाना जरूरी-शिक्षक शिक्षिकाएं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से कहा कि हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य केवल एक दिन हिंदी को याद करना नहीं, बल्कि पूरे वर्ष हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना बनाए रखना है।

शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हिंदी के बेहतर ज्ञान से विद्यार्थी अपनी भावनाओं और विचारों को अधिक प्रभावी ढंग से व्यक्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर से ही बच्चों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि पैदा करना और इसके समृद्ध साहित्य एवं संस्कृति से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

Blog Site Manager By Global Info Edge

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।