भोपाल

हिंदू दर्पण का मेधावी छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह 2 अक्टूबर को, 500 विद्यार्थियों का होगा सम्मान

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

भोपाल। सामाजिक संगठन हिंदू दर्पण द्वारा मेधावी छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह का आयोजन 2 अक्टूबर को शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ओल्ड कैपियन, अरेरा कॉलोनी, भोपाल में किया जाएगा। समारोह में करीब 500 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के कुलसचिव एलपी झारिया, भोपाल संभाग के संयुक्त संचालक धर्मेंद्र शर्मा, भाजपा नेता एवं वरिष्ठ पंडित गिरीश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अभिनव आर्य, सबधानी कोचिंग क्लास के डायरेक्टर आनंद सबधानी, रोजमेरी स्कूल के डायरेक्टर देवेंद्र सिंह और नियमित शिक्षक संगठन के प्रांत अध्यक्ष एवं हिंदू दर्पण के संगठन महासचिव अश्विनी चौबे शामिल हैं।

समारोह की अध्यक्षता रामविलास मालवीय करेंगे। वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक एवं विचारक पंडित रमेश शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में 21 विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।

संगठन के संयोजक सुखेंद्र मिश्रा ने बताया कि मेधावी छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह का आयोजन लगातार 13 वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष के आयोजन को लेकर संगठन की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।

आयोजन के लिए संजय चौधरी को कार्यक्रम प्रभारी और सुरेश खंडेकर को सह प्रभारी बनाया गया है। संगठन के अनुसार समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करने के साथ उन्हें आगे की शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भोपाल में हिंदू दर्पण द्वारा 2 अक्टूबर को शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ओल्ड कैपियन में मेधावी छात्र-छात्राओं के अभिनंदन समारोह के बारे में है। यह कार्यक्रम लगभग 500 विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा, जिनमें मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग और विधायक भगवानदास स जैसे प्रमुख अतिथि शामिल होंगे। इस प्रकार की पहलों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को मान्यता मिलती है, जिससे छात्रों में प्रेरणा और प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। समाज में यह उदाहरण शिक्षा

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।