हिंदू लॉ को मुस्लिमों पर क्यों थोप रहे? UCC पर बरसे ओवैसी, हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले को बताया 'इस्लाम पर हमला'

असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तराखंड, असम और गुजरात में लागू किए जाने को लेकर केंद्र व राज्य सरकारों पर तीखा हमला बोला है. हैदराबाद स्थित पार्टी मुख्यालय में एक जलसे को संबोधित करते हुए ओवैसी ने यूसीसी के कानूनी स्वरूप पर गंभीर सवाल उठाए.
उन्होंने साफ कहा कि अगर नया कानून हिंदू मैरिज, डिवोर्स और सक्सेशन एक्ट के आधार पर तैयार किया गया है, तो इसे वास्तविक यूसीसी कैसे कहा जा सकता है? ओवैसी ने दो टूक शब्दों में कहा कि हिंदू पर्सनल लॉ पर आधारित नियमों को मुस्लिम समुदाय पर जबरन नहीं थोपा जा सकता.
📡 स्रोत: News18 Hindi