देश

'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?

Kangana Ranaut On Sharmila Tagore: कंगना रनौत अपनी एक्टिंग और फिल्मों के साथ ही बेबाकी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. वो किसी भी मुद्दे पर खुलकर राय रखती हैं और अक्सर तीखी प्रक्रिया को लेकर सुर्खियों में भी आ जाती हैं.

इन दिनों वंदे मातरम के दो से ज्यादा छंद गाने को लेकर विवाद जारी है, जिस पर सेलेब्स के भी रिएक्शन्स देखने के लिए मिल रहे हैं. इसी बीच शर्मिला टैगोर ने कहा कि बाकी के छंद उन लोगों के गाना मुश्किल है, जो लोग ईश्वर में विश्वास रखते हैं. इस पर कंगना रनौत ने नाराजगी जाहिर की है. चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा.

कंगना रनौत ने शेयर की पोस्ट दरअसल, शर्मिला टैगोर के वंदे मातरम वाले बयान के सामने आने के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जवाब देने में देरी नहीं की.

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शर्मिला टैगोर के बयान का स्क्रीन शॉट शेयर किया और इसे साझा करने के साथ ही लिखा, 'मैं इस बात की तारीफ करती हूं कि शर्मिला जी ने वंदे मातरम को लेकर आपत्तियां जाहिर की.

लेकिन एक कलाकार के तौर पर मुझे हैरानी है कि आर्ट और कविता को लेकर उनकी सोच इतनी सीमित और बनावटी कैसे हो सकती है. किसी भी कविता या गीत में शब्द रूपक (metaphors) होते हैं. एक कवि मनचाहा असर पैदा करने के लिए अलग-अलग तरह की कल्पनाओं का इस्तेमाल करता है और शानदार समानताएं बनाता है.'

यह भी पढ़ें: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई

कंगना रनौत अपनी पोस्ट में आगे लिखती हैं, 'वंदे मातरम आजादी की लड़ाई का इमोशन है. बंकिम चंद्र जी देश को अपने भीतर की शक्ति को जगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. आप कला के इतने महान नमूने को सिर्फ एक धार्मिक रीति-रिवाज कैसे मान सकती हैं?' <img src="https://www.hindustantimes.com/ht-img/img/2026/08/20/original/Whats

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।