खेल

Hockey India Junior Women National: मध्यप्रदेश ने मणिपुर को हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश, एमपी की रोनक परमार घायल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Hockey India Junior Women National: मध्यप्रदेश ने मणिपुर को हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश, एमपी की रोनक परमार घायल

Hockey India Junior Women National 2026 : पुणे में चल रही 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर विमेंस नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में गुरुवार, 20 अगस्त को मध्यप्रदेश की लड़कियों मणिपुर पर पर 3-1 से बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के साथ हॉकी एमपी ने एक साल के अंतराल से फिर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

पिछले मैच में हैट्रिक लगाने वाली काजल फिर प्लेयर ऑफ द मैच बनी। मुकाबले में आज एमपी टीम की रोनक परमार घायल हो गईं, उन्हें स्ट्रेचर से बाहर ले जाना पड़ा। काजल बनी प्लेयर ऑफ द मैच एमपी टीम की काजल प्लेयर ऑफ द मैच का ऑवार्ड लेती हुईं। एमपी की ओर से काजल ने 25वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर और43वें मिनट में फील्ड गोल दागा।

इनके अलावा तन्वी ने 37वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर पर गोल किया। मणिपुर की ओर से 44वें मिनट में कप्तान रोमिता वारीबान चानू ने पेनॉल्टी कार्नर पर स्कोर किया। काजल को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। काजल लगातार दूसरी बार ये पुरस्कार जीतने में कामयाब हुईं। खबर अपडेट हो रही है...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।