खेल

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: लगातार चौथी जीत, टीम इंडिया की सेमीफाइनल में धाकड़ एंट्री

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: लगातार चौथी जीत, टीम इंडिया की सेमीफाइनल में धाकड़ एंट्री

टीम इंडिया ने लगातार चौथी जीत के साथ 2026 हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy Punjab 2026) के सेमीफाइनल में जगह बना ली.

जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में रविवार (01 नवंबर) को भारत और मलेशिया के बीच मुकाबला खेला गया.

कप्तान हरमनप्रीत सिंह के हैट्रिक गोल की बदौलत टीम इंडिया ने मलेशिया के खिलाफ 4-2 से जीत हासिल की.

इससे पहले एशियाई खेलों में भारत ने मलेशिया को फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच में 5-1 से शिकस्त दी थी.

गौर करने वाली बात यह है कि हारने वाली मलेशिया ने भी सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. चूंकि मलेशिया इससे पहले लगातार 3 मैच जीत चुकी थी. यह टूर्नामेंट में मलेशिया की पहली हार थी.

भारत और मलेशिया के अलावा जापान और दक्षिण कोरिया की टीमें भी सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

FOUR WINS OUT OF FOUR!

INDIA KEEP ROLLING! 🇮🇳🔥 The defending champions make it four victories on the trot with a 4-2 win over Malaysia in a thrilling top-of-the-table clash, as Captain Harmanpreet Singh leads from the front with a sensational hat-trick to power India to another memorable win at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 🇮🇳🔥🏑 Next Up: South Korea on Monday, November 2. #HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame

Hockey India (@TheHockeyIndia) November 1, 2026

भारत की दक्षिण कोरिया से भिड़ंत

राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत टेबल में टॉप पर मौजूद भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण कोरिया से सोमवार (02 नवंबर) को होगा.

वहीं तीसरे और चौथे पायदान पर मौजूद जापान और मलेशिया के बीच भिड़ंत होगी, यह मैच भी सोमवार को खेला जाएगा.

हरमनप्रीत सिंह की शानदार हैट्रिक

कप्तान हरमनप्रीत ने

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।