अपराध

होमगार्ड भर्ती: फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर एक्स्ट्रा मार्क्स हासिल किए:जांच में पकड़ी गई चोरी, अब पुलिस ने दो अभ्यर्थियों के खिलाफ मामला किया दर्ज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
होमगार्ड भर्ती: फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर एक्स्ट्रा मार्क्स हासिल किए:जांच में पकड़ी गई चोरी, अब पुलिस ने दो अभ्यर्थियों के खिलाफ मामला किया दर्ज

होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए अतिरिक्त अंक हासिल कर चयन पाने के बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। गृह रक्षा विभाग द्वारा आयोजित दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक व तकनीकी दस्तावेजों के ऑनलाइन सत्यापन के दौरान दो अभ्यर्थियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए।

जांच में सामने आया कि अभ्यर्थियों ने आरएस-सीआईटी और आईटीआई के फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर एक्स्ट्रा मार्क्स हासिल कर लिए थे और भर्ती सूची में जगह बना ली थी। विभाग के प्रशासनिक अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दोनों मामलों में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहला मामला फलोदी के जैतसर निवासी अभ्यर्थियों से जुड़ा है, जिन्होंने दूसरे अभ्यर्थी के नाम पर जारी आरएस-सीआईटी प्रमाण पत्र पर फर्जी रोल नंबर और लर्नर कोड दर्ज कर रखे थे। वहीं दूसरा मामला बावड़ी निवासी अभ्यर्थी का है, जिसने किसी अन्य अभ्यर्थी के नाम का आईटीआई सर्टिफिकेट पेश कर अतिरिक्त अंक हासिल कर लिए थे।

धांधली सामने आने के बाद रातानाडा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले में खेमाराम पुत्र मोतीराम, निवासी जैतसर, फलोदी और रामपाल पुत्र लालूराम, निवासी सेवरी कलां, बावड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । फर्जीवाड़े का खुलासा कैसे हुआ: गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र जोधपुर की ओर से 20 से 24 मार्च 2026 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा था।

इस दौरान जब विभाग ने अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन पोर्टल पर जांच और क्रॉस-वेरिफिकेशन किया, तो पोल खुली। खेमाराम के मामले में उसने जो RSCIT प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था, सत्यापन में उस पर दर्ज लर्नर कोड और रोल नंबर किसी अन्य अभ्यर्थी के नाम से संबंधित पाए गए। रामपाल के मामले में उसने ऑनलाइन सत्यापन के दौरान जो आईटीआई प्रमाण पत्र पेश किया था, उस पर दर्ज रोल नंबर का परीक्षा परिणाम सोनू कुमार बैरवा पुत्र रामसिंह बैरवा के नाम पर निकला।

दोनों ही अभ्यर्थियों ने दूसरे लोगों के असली सर्टिफिकेट्स में कूटरचित बदलाव करके अपने नाम से पेश किए थे और गृह रक्षा सदस्यता के लिए अतिरिक्त अंक हासिल कर लिए थे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।