विदेश

'होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका', ईरान से विवाद के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने जारी किया नक्शा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका', ईरान से विवाद के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने जारी किया नक्शा

US-Iran War: अमेरिका और ईरान विवाद के बीच अभी तक का सबसे बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. अब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध पुरी तरह होर्मुज पर टिका हुआ है. दोनों देशों की धमकियों की बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज पर सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने होर्मुज को अमेरिका का नया इलाका घोषित कर दिया है. इसकी घोषणा करते हुए ट्रंप ने एक मैप भी शेयर किया है. अमेरिका और ईरान के बीच गत फरवरी में युद्ध शुरू हुआ था. कई महीनों के युद्ध के बाद आखिरकार सीजफायर भी हुआ, लेकिन वह ज्यादा दिन नहीं चल सका. होर्मुज पर नियंत्रण को लेकर दोनों के बीच फिर युद्ध शुरू हो गया. ईरान होर्मुज पर एकाधिकार चाहता है. वहीं अमेरिका होर्मुज को सभी के लिए स्वतंत्र खोलने की शर्त पर अड़ा है. इसके लिए अमेरिका ने होर्मुज में नाकाबंदी भी कर रखी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ सोशल' फीड पर एक नई तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को "अमेरिका का नया इलाका" घोषित किया गया है. BREAKING: Trump declares that the Strait of Hormuz is now officially U.S. territory. pic.twitter.com/94yx6U29pj — The Hormuz Letter (@HormuzLetter) August 18, 2026 ट्रंप ने किया था 100% कंट्रोल का दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टूथ सोशल पर होर्मुज को लेकर बड़ा दावा किया था. उन्होंने कहा था कि अमेरिका का होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण है और वह इसे अपने पास ही रखेगा. ट्रंप ने अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को ‘स्टील की दीवार’ बताते हुए दावा किया था कि ईरान इसका कुछ नहीं कर सकता. यह भी पढ़ें: हमास के बाद इजरायली PM नेतन्याहू से मिले ट्रंप के दामाद कुशनर, गाजा को लेकर कह दी ये बात ट्रंप ने अपने बयान में ईरान की स्थिति को लेकर भी कई दावे किए थे. उन्होंने कहा था कि ईरान का सैन्य ढांचा पूरी तरह तबाह हो चुका है. इसके अलावा उन्होंने ईरान में 300 फीसदी महंगाई होने और देश के पास अब केवल ‘फर्जी खबरें’ बचने की बात कही थी. ईरान ने अमेरिकी दावों पर किया था पलटवार ट्रंप के इन दावों के सामने आने के बाद ईरान की ओर से तत्काल प्रतिक्रिया दी थी. पर्सियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अमेरिकी बयानों को खारिज किया. PGSA ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों की ओर से बार-बार किए जा रहे दावे और सोशल मीडिया पोस्ट जमीनी हकीकत को नहीं बदल सकते. ईरानी पक्ष ने इस तरह अमेरिकी राष्ट्रपति के होर्मुज पर नियंत्रण के दावे पर सवाल उठाया. इस बयान के बाद होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच दावों की जंग और तेज होती दिखाई दी थी, जहां एक तरफ ट्रंप अमेरिकी नियंत्रण का दावा कर रहे हैं, वहीं ईरानी पक्ष इसे वास्तविक स्थिति से अलग बता रहा है. ट्रंप ने होर्मुज खुला होने के का किया दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट किया कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही है और न ही कोई बातचीत तय है. नौसैनिक नाकेबंदी पूरी तरह से लागू है. होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) खुला है और काम कर रहा है. सभी समुद्री बारूदी सुरंगों (माइन्स) को हटा दिया गया है या नष्ट कर दिया गया है. ईरान ने रखी शर्तें, कहा- मांगें पूरी होने तक बंद रहेगा होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान के शीर्ष वार्ताकार मोहम्मद बाकर गलीबाफ ने मंगलवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य तब तक बंद रहेगा, जब तक अमेरिका ईरान के साथ जून में हुए अंतरिम समझौते की शर्तों को पूरा नहीं करता. सरकारी मीडिया के मुताबिक, गलीबाफ ने संसद में कहा कि ईरान की प्रमुख मांगों में ईरानी बंदरगाहों से अमेरिकी नाकाबंदी हटाना, तेल प्रतिबंध खत्म करना, जब्त की गई ईरानी संपत्तियों को वापस करना और सभी मोर्चों पर धमकियां व सैन्य अभियान रोकना शामिल है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और विशेष दूत जेरेड कुशनर ने सोमवार को अमेरिका-ईरान बातचीत को लेकर सकारात्मक संकेत दिए. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत अभी जारी है और कई स्तरों पर संपर्क पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है. कुशनर ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा कि वह वार्ता के सभी विवरण साझा नहीं कर सकते, लेकिन अमेरिकी और ईरानी सरकार के विभिन्न हिस्सों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत पहले से अधिक सक्रिय और मजबूत है. यह भी पढ़ें: होर्मुज को लेकर ट्रंप ने अब इस देश को दी धमकी, कहा- 'बीच में आया तो बमबारी से कर देंगे तबाह'

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।