होर्मुज पर फिर घमासान, स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को ईरान ने दी नई चेतावनी

Hormuz Tensions: मीडिल ईस्ट में अब पूरा विवाद केवल होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बचा है. एक तरफ अमेरिका होर्मुज पर 100 प्रतिशत कंट्रोल का दावा कर रहा है. वहीं ईरान होर्मुज को लेकर नई नई चेतावनियां जारी कर रहा है. इसी क्रम में ईरान ने एक बार फिर होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को नई चेतावनी दी है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, फारस की खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण ने X पर बताया कि ईरान के तय नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों पर जुर्माना लगाया जा सकता है. जरूरत पड़ने पर जहाज को हिरासत में लेने या जब्त करने की कार्रवाई भी हो सकती है.
इस चेतावनी से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाज मालिकों और चार्टर कंपनियों की चिंता बढ़ गई है.
यह जलमार्ग दुनिया के तेल और अन्य ऊर्जा उत्पादों की सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. 1/ Vessels violating Iranian protocols for the #Strait_of_Hormuz shall face restrictions on future passages, including fines, detention, or confiscation.
https://t.co/B8BWeitpzh — PGSA | نهاد مدیریت آبراه خلیج فارس (@PGSA_IRAN) August 23, 2026 उल्लघंन पर होगी कार्रवाई ईरान द्वारा फारस की खाड़ी के प्रबंधन के लिए बनाए गए नए निकाय PGSA ने कहा है कि मालवाहक जहाजों के मालिकों को यात्रा से पहले नियमों का पालन नहीं करने वाले जहाजों की अपडेटेड सूची जरूर देखनी चाहिए.
PGSA के मुताबिक, अगर कोई जहाज नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाज के साथ समुद्र में माल ट्रांसफर करता है या जहाज से जहाज में सामान पहुंचाने जैसी गतिविधियों में शामिल होता है, तो उसका नाम भी प्रतिबंधित जहाजों की सूची में शामिल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: प्रशांत महासागर में 'डीप-सी माइनिंग' की ट्रंप योजना का विरोध जहाज मालिकों को दी चेतावनी रिपोर्ट के अनुसार, जिन जहाजों के मालिक अपना नाम इस सूची से हटवाना चाहते हैं, उन्हें ईरान के समुद्री अधिकारियों के पास आवेदन करना होगा. इसके साथ उन्हें यह बताना होगा कि उनका जहाज नियमों का उल्लंघन क्यों नहीं करता.
यह भी पढ़ें: 'तेल की एक भी बूंद नहीं की जाएगी एक्सपोर्ट अगर...', अमेरिका की 'आर्थिक जंग' के एलान से भड़का ईरान
📡 स्रोत: NewsData.io