विदेश

'होर्मुज से हटाई गईं सभी बारूदी सुरंगें', नई माइंस बिछाने पर ट्रंप ने दी ईरान को भारी तबाही की चेतावनी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'होर्मुज से हटाई गईं सभी बारूदी सुरंगें', नई माइंस बिछाने पर ट्रंप ने दी ईरान को भारी तबाही की चेतावनी

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम नहीं हुआ है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगें हटा दी गई हैं या उन्हें नष्ट कर दिया गया है. ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्हें अमेरिकी नौसेना ने इस बारे में जानकारी दी थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान को चेतावनी दी कि जो जहाज "नई बारूदी सुरंगें (माइन्स) बिछाते" पाए जाएंगे, उन्हें "तुरंत और पूरी तरह से तबाह" कर दिया जाएगा.

होर्मुज से हटाई गईं सभी बारूदी सुरंगे- ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "मुझे अभी अमेरिकी नौसेना से जानकारी मिली है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र से सभी बारूदी सुरंगें हटा दी गई हैं या उन्हें नष्ट कर दिया गया है." उन्होंने आगे कहा, "ईरान को बता दिया गया है कि नई बारूदी सुरंगें बिछाने वाले किसी भी जहाज या नाव को तुरंत और पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाएगा." "Iran has been notified that any ship or boat placing new mines will be immediately and systematically destroyed...

There is a Zero Tolerance policy on mine placement in full force and effect." - President Donald J.

Trump 🇺🇸 pic.twitter.com/AVKpv7Mrz0 — The White House (@WhiteHouse) August 25, 2026 ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिका की नजर इसके साथ ही अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अमेरिका होर्मुज और ईरान के न्यूक्लियर साइट्स के "हर इंच" पर नजर रख रहा है.

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका "स्पेस फोर्स" के जरिए इस जलमार्ग और 'पिकएक्स माउंटेन' के "हर इंच" पर नजर रख रहा है.

एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, 'पिकएक्स माउंटेन'- जिसे आधिकारिक तौर पर 'कुह-ए-कोलांग गज ला' के नाम से जाना जाता है- ईरान का एक न्यूक्लियर साइट है जो अभी बन रहा है और देश की नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी के पास एक पहाड़ के नीचे गहराई में स्थित है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान के उन तीन परमाणु ठिकानों पर भी नजर रख रही है, जिन पर उन्होंने पहले हमला किया था.

उन्होंने कहा, "बारूदी सुरंगें बिछाने के मामले में 'जीरो टॉलरेंस' (बिल्कुल बर्दाश्त न करने) की नीति पूरी तरह से लागू है." मंगलवार को 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान "बहुत बड़े पैमाने पर मानवीय संकट" का सामना कर रहा है.

अपनी सेना को सैलरी नहीं दे पा रहा ईरान- ट्रंप इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आरोप लगाया कि तेहरान अपनी सेना के "बड़े हिस्से" को वेतन नहीं दे रहा है. साथ ही उन्होंने ईरान में प्रदर्शनकारियों की "हत्या" का दावा भी किया.

ट्रंप ने कहा, "विफल हो रहा इस्लामिक रिपब्लिक ईरान अपनी सेना के बड़े हिस्से को वेतन नहीं दे रहा है, जबकि साथ ही प्रदर्शनकारियों की हत्या भी कर रहा है- यहां तक कि तब भी जब वे प्रदर्शन नहीं कर रहे होते- और यह सब ऐसे स्तर पर हो रहा है जो पहले कभी नहीं देखा गया.

यह बहुत बड़े पैमाने पर मानवीय संकट है और इसे अभी रोका जाना चाहिए." ईरान ने की अमेरिका की एक और हार की भविष्यवाणी वहीं दूसरी ओर ईरान ने अमेरिका की 'एक और हार' की भविष्यवाणी की है और अमेरिकी प्रतिबंधों से निपटने के लिए 'दो साल की योजना' होने का दावा किया है.

होर्मुज मामले पर ट्रंप की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका नए प्रतिबंध लगाकर देश पर आर्थिक दबाव बढ़ाना चाहता है. इन नए उपायों में 'सेकेंडरी सैंक्शंस' का दायरा बढ़ाया गया है, जो ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों, कंपनियों और अन्य संस्थाओं को निशाना बना सकते हैं.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।