होर्मुज में फिर शुरू हुई जंग! अमेरिकी जहाजों पर ईरान का हमला, IRGC ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का किया दावा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
US-Iran War: होर्मुज में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ने लगा है.
इस बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी जहाजों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है.
ईरान का कहना है उसने ये हमले अमेरिका द्वारा उसके जहाजों को निशाना बनाने के जवाब में किए हैं. बता दें कि इससे पहले अमेरिकी नौसेना ने ईरान के तीन तेल टैंकरों पर हमला किया था.
उसके बाद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जवाब कार्रवाई शुरू कर दी.
IRGC ने अमेरिकी जहाजों पर हमले का दावा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एयरोस्पेस फोर्स ने दावा किया कि उसने अमेरिका के एक एयरक्राफ़्ट कैरियर और एक डिस्ट्रॉयर पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं.
IRGC का कहना है कि ये दोनों युद्धपोत ईरानी जहाजों को परेशान कर रहे थे और इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ नौसैनिक घेराबंदी में शामिल थे.
वहीं दूसरी ओर ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग' (IRIB) के एक बयान में IRGC ने कहा कि ईरानी जहाजों के खिलाफ लगातार हो रही आक्रामक कार्रवाइयों के बीच अमेरिकी नौसेना के दो जहाजों को निशाना बनाया गया.
IRIB के मुताबिक, बयान में कहा गया, "इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की एयरोस्पेस फोर्स ने बच्चों की हत्या करने वाली अमेरिकी सेना के एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर कई बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया.
ये जहाज ईरानी जहाजों को परेशान कर रहे थे और समुद्री नाकेबंदी में शामिल थे." हमले के बाद भागने को मजबूर हुई अमेरिकी जहाज IRGC ने आगे दावा किया कि नुकसान होने और एक और हमले के डर से दोनों युद्धपोतों को संघर्ष वाले इलाके से भागना पड़ा.
बयान में कहा गया, "नुकसान होने और एक और हमले के डर से दोनों युद्धपोतों को संघर्ष वाले इलाके से भागना पड़ा." बता दें कि यह दावा ऐसे समय में किया गया है जब क्षेत्र में फिर से सैन्य तनाव बढ़ गया है.
यह तनाव ईरानी तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमलों और उसके बाद अमेरिकी से जुड़े जहाजों पर ईरानी हमलों के बाद बढ़ा है.
ईरान ने तेल टैंकरों पर किया हमला इससे पहले, IRGC नौसेना ने कहा था कि उसने रणनीतिक 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) में 'अनधिकृत रास्ते' से गुजर रहे तीन तेल टैंकरों और अलग-अलग इलाकों में अमेरिका से जुड़े तीन अन्य जहाजों को निशाना बनाया था.
IRGC नौसेना ने कहा कि यह कार्रवाई तीन ईरानी तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमलों के जवाब में की गई थी.
IRIB द्वारा जारी बयान में IRGC नौसेना ने कहा, "अमेरिकी आतंकवादी और आक्रामक सेना ने एक क्रूर हरकत करते हुए और होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की हताशा में, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के तीन तेल टैंकरों पर हमला किया, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा है." होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को ईरान की चेतावनी ईरानी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास चलने वाले जहाजों को चेतावनी दी है कि वे उन जलमार्गों का इस्तेमाल न करें जिन्हें ईरान ने 'अनधिकृत' (बिना इजाजत वाले) बताया है.
IRGC नेवी ने कहा, "अमेरिकी आतंकवादी सेना के बहकावे में न आएं और अनधिकृत जलमार्गों से गुजरने जैसी कोई भी संदिग्ध हरकत न करें, वरना आप पर हमला किया जा सकता है." खबर अभी अपडेट हो रही है...
📡 स्रोत: NewsData.io