होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों में विस्फोट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 02, नई दिल्ली: होर्मुज स्ट्रेट में एक सुपरटैंकर सहित दो तेल टैंकरों के समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद उनमें विस्फोट होने की खबर है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि दोनों जहाजों ने चेतावनियों को नजरअंदाज किया और प्रतिबंधित समुद्री मार्ग से गुजरने की कोशिश की।
दोनों टैंकरों ने अपने दिशासूचक यंत्र और पहचान प्रणाली बंद कर रखी थी। इस बीच, ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने बताया कि कल स्ट्रेट में एक व्यापारिक जहाज पर हमला हुआ। केंद्र ने जहाजों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की सलाह दी है। वहीं, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने अरब खाड़ी में कतर के स्वामित्व वाले एलएनजी वाहक जहाज ‘अल मायदा’ को निशाना बनाए जाने की खबरों की निंदा की है।
दोनों देशों ने समुद्री नौवहन और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को खतरे में डालने वाली गतिविधियों के प्रति आगाह किया है।