व्यापार

होटल में हिंदू लड़की संग मुस्लिम लड़का मिला, हंगामा:मेरठ में बिना आईडी कमरा देने का आरोप, देह व्यापार की शिकायत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
होटल में हिंदू लड़की संग मुस्लिम लड़का मिला, हंगामा:मेरठ में बिना आईडी कमरा देने का आरोप, देह व्यापार की शिकायत

मेरठ में एक होटल में मुस्लिम युवक के साथ हिंदू लड़की के पहुंचने की सूचना पर हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। संगठन के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। मौके पर भीड़ जुट गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। मामला दौराला थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित सकोती रेलवे स्टेशन के सामने के होटल का है।

मुजफ्फरनगर का है लड़का, लड़की भी वहीं की मुजफ्फरनगर निवासी मुस्लिम युवक गुरुवार की शाम करीब शाम 4 बजे मुजफ्फरनगर की ही रहने वाली हिंदू युवती के साथ सकोती रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल पहुंचा था। दोनों के होटल में जाने की जानकारी कुछ लोगों को हुई। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

युवक को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामे की सूचना मिलने पर दौराला थाना पुलिस और सकोती चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और युवक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। मौके की स्थिति को देखते हुए इंस्पेक्टर दौराला भी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने होटल के संचालन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका आरोप है कि होटल में बिना पहचान पत्र के कमरे उपलब्ध कराए जाते हैं और वहां देह व्यापार जैसी गतिविधियां संचालित होने की आशंका है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अब होटल के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और युवक-युवती से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस को दोनों को पकड़ ले गई ग्राम प्रधान दादरी प्रवीण कुमार की तहरीर पर पुलिस होटल संचालक को भी अपने साथ थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। युवक और युवती के बीच क्या संबंध है और होटल में उन्हें कमरा किस आधार पर दिया गया था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।