देश

होटल में किशोरी के मुस्लिम युवक संग मिलने पर हंगामा:हिंदू संगठनों ने होटल की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, पुलिस ने युवक हिरासत में लिया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
होटल में किशोरी के मुस्लिम युवक संग मिलने पर हंगामा:हिंदू संगठनों ने होटल की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, पुलिस ने युवक हिरासत में लिया

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में 16 वर्षीय हिंदू किशोरी के 23 वर्षीय मुस्लिम युवक के साथ मिलने पर सोमवार दोपहर हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने होटल के एक कमरे से किशोरी और युवक को आपत्तिजनक स्थिति में मिलने का दावा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंच गई। इसके बाद किशोरी के परिजनों को थाने बुलाया गया। परिजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिंदू के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे उन्हें सूचना मिली कि सदर बाजार क्षेत्र के होटल रंजीत में कुछ मुस्लिम युवक हिंदू युवतियों के साथ पहुंचे हैं। इसके बाद वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ होटल पहुंचे। कुछ देर बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वहां आ गए। संगठनों के कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद होटल में अफरातफरी की स्थिति बन गई। इसी दौरान होटल के एक कमरे में 23 वर्षीय युवक के साथ 16 वर्षीय किशोरी मिली। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया पूछताछ में युवक ने अपना नाम फरदीन निवासी घंटाघर बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और उसे सदर बाजार थाने ले गई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। उनका आरोप था कि होटल में बिना उचित सत्यापन के कमरों में युवक-युवतियों को ठहराया जा रहा है। यह पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी होटल में इस तरह की शिकायत मिलती रही है। परिजनों से बातचीत के बाद दी तहरीर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किशोरी के परिजनों से फोन पर संपर्क किया और उन्हें थाने बुलाया। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने किशोरी से जानकारी ली। संगठन के मुताबिक, किशोरी ने बताया कि उसे धोखे से होटल लाया गया था और उसे युवक के धर्म की जानकारी नहीं थी। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। होटल पर कार्रवाई की मांग, पुलिस ने किया इनकार हिंदू संगठनों ने होटल रंजीत की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस ने होटल पर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने होटल के खिलाफ कार्रवाई को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने अफसरों से मिलकर थाना पुलिस की भूमिका की जांच भी कराये जाने की बात कही। हंगामा के बाद भी होटल में पहुंचते रहे युगल करीब आधा घंटे तक होटल पर हंगामा चला जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। बताया जाता है कि हंगामे को देखते हुए कुछ जोड़े होटल में बनाए गए फायर एग्जिट वाले रास्ते से भाग निकले। कुछ को कमरों में ही बंद कर दिया गया। पुलिस और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता जब वहां से वापस लौट गए तो एक-एक करके सभी को वहां से छोड़ा गया। आलम यह था कि इस हंगामे के बाद भी जोड़े यहां पहुंचते रहे लेकिन उन्हें वापस लौटा दिया गया। युवक के फोन में मिले आपत्तिजनक वीडियो हिंदूवादी नेता कार्तिक ने आरोपी युवक के मोबाइल में किशोरी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो होने का दावा किया है। उनका कहना है कि इन्हीं वीडियो और फोटो की मदद से वह किशोरी को डरा धमका रहा था। उस पर दबाव बनाकर होटल में बुलाया गया था। अगर इसका मोबाइल फॉरेंसिक टीम को दिया जाए तो और भी कई पीड़िता निकल कर सामने आ सकती हैं, जिनका इसने शोषण किया है। SHO बोले- तहरीर लेकर की जा रही कार्रवाई एसएचओ अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोरी के परिवार की ओर से युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपी युवक पुलिस की कस्टडी में है। जरूरत पड़ने पर किशोरी की चिकित्सकीय जांच भी कराई जाएगी। आरोपी का मोबाइल भी जप्त कर लिया गया है जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।