राजनीति

हुडको महाराष्ट्र मंडल के पंडाल में नुक्कड़ नाटक से नशामुक्ति-साइबर सुरक्षा का संदेश, भजन भी प्रस्तुत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हुडको महाराष्ट्र मंडल के पंडाल में नुक्कड़ नाटक से नशामुक्ति-साइबर सुरक्षा का संदेश, भजन भी प्रस्तुत

कम्युनिटी रिपोर्टर | भिलाई हुडको महाराष्ट्र सांस्कृतिक मंडल, भिलाई ने गणेशोत्सव के 27वें वर्ष का आयोजन भक्ति और उत्साह के साथ पूरा किया। मंडल ने सामाजिक दायित्व के तहत 101 गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर धार्मिक, सांस्कृतिक और जन-जागरूकता गतिविधियां कराईं। उत्सव के दौरान गीतों भरी शाम में गायन प्रस्तुतियां हुईं। नशा मुक्ति और जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे से दूरी, साइबर अपराध और यातायात नियमों का संदेश दिया। इस अवसर पर दुर्ग जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि मुख्य अतिथि डॉ.

उमेश गिरड़कर ने नशा छोड़ने के उपायों पर विचार रखे। वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने भी पंडाल पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए। इसके अलावा रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को यातायात सुरक्षा के लिए हेलमेट दिए गए। बच्चों के लिए डांस व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई गई। संस्था के 22 सदस्यों द्वारा शानदार गीतों भरी शाम की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने गीत की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय भी शामिल हुए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। महिला शाखा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। समापन किशोर कुमार नाइट के साथ हुआ। पाटन | परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के पदाधिकारियों ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके भिलाई-3 स्थित निवास पर मुलाकात की।

इस दौरान पदाधिकारियों ने परिक्षेत्र में सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन व समाजहित के कार्यों के लिए परिक्षेत्रीय भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराने का निवेदन किया। इस पर भूपेश बघेल ने सकारात्मक पहल करते हुए इसे शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष किशन हिरवानी, उपाध्यक्ष संतोष साहू, संगठन सचिव अर्जुन साहू, सचिव गोपेश साहू, सालिक साहू, रवि साहू, ललिता साहू, दामिनी साहू, सरिता साहू आदि उपस्थित थे।

भिलाई-3 के निवास में पूर्व मुख्यमंत्री का सम्मान करते पदाधिकारी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।