विदेश

हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर किया बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर किया बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल

Riyadh Airport Attacks: सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच लगातार हमले हो रहे हैं.

अब हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला किया गया है.

बताया जा रहा है कि इस हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

मरने वालों में अमेरिकी और सऊदी नागरिक भी शामिल जानकारी के मुताबिक, घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है.

मरने वालों में सऊदी अरब के चार नागरिकों के अलावा बांग्लादेश, फिलिस्तीन, अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया और सूडान के नागरिक भी शामिल हैं. इस घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.

इस हमले का हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है.

बता दें कि हूती विद्रोहियों ने ये हमला ऐसे वक्त में किया है जब ईरान में चल रही जंग के चलते मध्य पूर्व में भारी तनाव बना हुआ है.

वहीं अब सऊदी अरब के हवाई अड्डों, सैन्य ठिकानों और तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने की खबरों ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं.

हमले के बाद एयरपोर्ट पर रोकी गई उड़ानें इस हमले के बाद सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने रियाद एयरपोर्ट का परिचालन अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया.

अधिकारियों ने मुताबिक नुकसान का आकलन करने और घायलों से जुड़ी स्थिति की समीक्षा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

एक आधिकारिक विमानन सूचना के मुताबिक, परिचालन पर रोक आधी रात तक लागू रहने की बात कही गई है.

फ्लाइट ट्रैकिंग सर्विस फ्लाइटराडार24 के मुताबिक, प्रभावित उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया है.

वहीं सुरक्षा संबंधी आशंकाओं के चलते कुछ एयरलाइंस ने इससे पहले ही रियाद समेत सऊदी अरब के अन्य एयरपोर्ट के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं. खबर अभी अपडेट हो रही है...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।