विदेश

हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब में तेज किए हमले, दक्षिणी हिस्से में बरसाई मिसाइलें; ईरानी मीडिया का दावा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब में तेज किए हमले, दक्षिणी हिस्से में बरसाई मिसाइलें; ईरानी मीडिया का दावा

Middle East Tension: मध्य पूर्व में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं.

अमेरिका और ईरान के बाद अब यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हूती विद्रोही लगातार सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं.

इस बीच ईरान के सरकारी प्रेस टीवी ने सोमवार को दावा किया कि हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं.

रिपोर्ट में कहा गया कि सऊदी अरब के दक्षिणी हिस्से में कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं.

सऊदी अरब पर लगातार हमले कर रहे हूती विद्रोही अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी सिविल डिफेंस ने देश के दक्षिण-पश्चिमी शहरों खमीस मुशैत और आभा में लोगों को सतर्क करने की चेतावनी दी है.

ये चेतावनी बेहद कम समय के भीतर दी गई है. हालांकि बाद में इन चेतावनियों को वापस ले लिया गया. बता दें कि ये दोनों शहर यमन की सीमा के करीब स्थित हैं. बताया जा रहा है कि ये घटनाएं हूती हमलों के बीच हुई हैं.

हूती विद्रोहियों ने जुलाई में दी थी नाकेबंदी की धमकी हूती समूह यमन के घनी आबादी वाले कई इलाकों और देश के उत्तरी हिस्से के बड़े क्षेत्र पर नियंत्रण रखता है.

इस विद्रोही समूह ने जुलाई में रियाद के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी की घोषणा के बाद सऊदी अरब के ऊर्जा संयंत्रों और लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाने की धमकी दी थी.

हमलों के चलते स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित इस बीच यमन के पश्चिमी तट पर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी संकट गहराने की खबर है.

अल जजीरा के मुताबिक, वहां मौजूद अस्पतालों को मेडिकल सुविधाओं में आई बाधाओं के चलते मरीजों को सेवाएं उपलब्ध कराने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. 'डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स' की यमन कंट्री डायरेक्टर लू कॉर्मैक ने पश्चिमी तट की स्वास्थ्य व्यवस्था में गंभीर कमियों की बात कही है.

उनके मुताबिक, बीते सप्ताह के आखिर में सुरक्षा परिस्थितियों के कारण कई अस्पतालों को खाली करना पड़ा. जबकि कुछ समय तक मोचा जनरल हॉस्पिटल में सीमित जरूरी सेवाएं ही जारी रखी गईं.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।