हूतियों ने अदन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किया हमला, दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Houthis Attacks: यमन में लड़ाई तेज होने के बीच हूथियों ने दक्षिणी यमन के अदन शहर में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला किया.
यमन के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, बुधवार तड़के हवाई अड्डे को बैलिस्टिक मिसाइलों और विस्फोटकों से लदे ड्रोन से निशाना बनाया गया.
यह हमला ईरान समर्थित हूथियों और सऊदी अरब के समर्थन वाली यमनी सरकारी सेना के बीच कई इलाकों में बढ़ती लड़ाई के बीच हुआ है.
वहीं, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि उसने सऊदी राजधानी रियाद के उत्तर में एक हूथी बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही रोककर नष्ट कर दिया.
गठबंधन हूथियों के कब्जे वाले रणनीतिक इलाकों को वापस लेने की कोशिश कर रहा है. 📍🚀 Several prominent Saudi officers and leaders were killed in Aden following a devastating missile strike by the Yemeni Armed Forces that targeted their headquarters at the airport after a cargo plane loaded with weapons and equipment landed.
pic.twitter.com/UJrZWF4dqm — Capt Abu Gaza 🇵🇸🇮🇷 (@Bab_al_Mandab) October 7, 2026 काहिरा से फ्लाइट आने के पहले हुआ हमला मंत्रालय के मुताबिक, काहिरा से आ रही एक उड़ान के अदन पहुंचने से कुछ मिनट पहले हवाई अड्डे के रनवे के पास एक मिसाइल आकर गिरी.
इसके बाद अधिकारियों ने विमान की लैंडिंग रद्द कर दी और उसे जेद्दाह भेज दिया.
रनवे पर खड़े दो अन्य विमानों को भी संभावित हमले के खतरे को देखते हुए वहां से हटा दिया गया. इस मामले पर हूथियों की ओर से तुरंत कोई बयान नहीं आया.
अदन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यमन के उन इलाकों में आने-जाने का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय केंद्र है, जो हूथियों के नियंत्रण में नहीं हैं.
शुरू हुआ जवाबी हमला इस तनाव के बीच यमनी सरकारी बलों ने सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन की हवाई मदद से इस हफ्ते जवाबी हमला शुरू किया.
उनका लक्ष्य बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य के अहम समुद्री रास्ते और मोचा शहर के आसपास लाल सागर के तट पर फिर से कब्जा करना था.
फिर तेज हो गया युद्ध यमन सरकार के मुताबिक, इस हमले के बाद हूथियों को उन इलाकों से पीछे हटना पड़ा, जिन पर उन्होंने पिछले महीने कब्जा किया था. इससे करीब 12 साल से चल रहा यमन का युद्ध एक बार फिर तेज हो गया है.
इस लंबे संघर्ष ने देश में गंभीर मानवीय संकट पैदा किया है और यमन को कई हिस्सों में बांट दिया है.
📡 स्रोत: NewsData.io